सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और हेल्दी चाहिए तो रागी इडली एक शानदार विकल्प है

रागी से बनी इडली पोषण से भरपूर होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान होता

इस रेसिपी में रागी आटा, सूजी, दही, अदरक और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता

सबसे पहले रागी आटे को हल्का सा भून लें, इससे इडली का स्वाद और खुशबू बढ़ती

अब इसमें सूजी, दही और पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें और थोड़ी देर रख दें

बैटर में नमक और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर इडली मोल्ड में डालकर स्टीम करें

करीब पंद्रह मिनट में नरम और फूली हुई रागी इडली तैयार हो जाती है खाने के लिए

गरमागरम इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें, स्वाद दोगुना हो जाएगा