महाराष्ट्र के BMC चुनाव 2026 में सुबह से मतदान जारी है, लोग बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं।
बॉलीवुड के कई सितारे अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते नजर आए।
अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ वोट डालते हुए मीडिया के कैमरे में दिखाई दिए।
अक्षय ने कहा, “वोट डालना ही असली शक्ति है, डायलॉगबाजी से कुछ नहीं होगा।”
हेमा मालिनी, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम और आमिर खान जैसे सितारे भी मतदान करने पहुंचे।
सेलेब्स ने अपने इंक-ड फिंगर दिखाते हुए सभी को मतदान करने की प्रेरणा दी।
मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी इस चुनाव को खास बना रही है।
सेलेब्स ने जनता से जिम्मेदारी से वोट डालने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।