Bharti Airtel: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 24 फरवरी को कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है। GIFT NIFTY फ्यूचर्स के अनुसार, निफ्टी 50 करीब 115 अंकों की गिरावट के साथ खुल सकता है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी, अमेरिकी टेक शेयरों में बिकवाली और घरेलू कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते आज कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। आइए जानते हैं आज किन स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी
MobiKwik: शेयर ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री

One MobiKwik Systems की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Mobikwik Securities Broking Pvt Ltd को BSE से स्टॉक ब्रोकिंग शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी अब इक्विटी ट्रेडिंग, क्लीयरिंग और सेटलमेंट से जुड़ी सेवाएं दे सकेगी। यह खबर MobiKwik के शेयरों में हलचल ला सकती है।
Waaree Energies: 500 मेगावाट का बड़ा सोलर ऑर्डर
Waaree Energies को FY27 के लिए 500 MW सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है। Bharti Airtel यह ऑर्डर एक प्रतिष्ठित सोलर पावर डेवलपर और IPP से मिला है, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।
Bharti Airtel: NBFC में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश
Bharti Airtel ने अपनी NBFC इकाई Airtel Money Limited में आने वाले वर्षों में ₹20,000 करोड़ के पूंजी निवेश की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज को बड़े स्तर पर विस्तार देना है।
Chalet Hotels: हैदराबाद में नया लग्जरी होटल
Chalet Hotels के बोर्ड ने हैदराबाद के माधापुर में 330 कमरों वाले लग्जरी होटल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह कंपनी का शहर में तीसरा होटल होगा।
IT Stocks: अमेरिकी टेक शेयरों की गिरावट का असर
Wall Street पर टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बाद भारतीय IT शेयर दबाव में रह सकते हैं। IBM, Microsoft और CrowdStrike जैसे शेयरों में गिरावट से सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।
Lupin: यूरोप से बड़ी मंजूरी
Bharti Airtel फार्मा कंपनी Lupin को अपने बायोसिमिलर Ranibizumab (Ranluspec) के लिए European Commission की मंजूरी मिल गई है। यह दवा यूरोप में Sandoz के जरिए बेची जाएगी।
Tata Steel: पंजाब में नया प्लांट मार्च से शुरू
Bharti Airtel पंजाब के मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा स्टील का लुधियाना प्लांट मार्च से ऑपरेशनल होगा। ₹3,200 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट 2,500 से ज्यादा नौकरियां देगा।
IDFC First Bank: ₹590 करोड़ फ्रॉड पर RBI की नजर
RBI गवर्नर ने कहा कि IDFC First Bank में सामने आया ₹590 करोड़ का फ्रॉड सिस्टमेटिक रिस्क नहीं है, लेकिन मामले पर नजर रखी जा रही है।
BPCL: ₹1,816 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस
BPCL को कोच्चि रिफाइनरी से जुड़े पुराने टैक्स विवाद में ₹1,816.65 करोड़ का नोटिस मिला है। कंपनी CESTAT में अपील करेगी।
Patel Engineering: ₹910 करोड़ का डैम प्रोजेक्ट
Patel Engineering को हिमाचल प्रदेश में Renuka Ji Dam प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है। प्रोजेक्ट की अवधि 30 महीने होगी।
JSW Infrastructure: लिक्विड कार्गो टर्मिनल चालू
JSW Infrastructure की सब्सिडियरी को JNPT पर लिक्विड कार्गो बर्थ्स के लिए प्रोजेक्ट कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिल गया है। इससे कंपनी की क्षमता बढ़कर 181.4 MTPA हो गई है।
Samvardhana Motherson: गुजरात में नई फैक्ट्री

Motherson Group ने गुजरात के सानंद में एडवांस ऑटोमोटिव लाइटिंग प्लांट शुरू किया है, जो प्रीमियम व्हीकल्स के लिए अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम बनाएगा। आज का ट्रेडिंग सेशन कॉरपोरेट अपडेट्स से भरपूर रहने वाला है। निवेशकों को IT शेयरों, एनर्जी, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स पर खास नजर रखनी चाहिए।
Disclaimer: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।
Also Read
Aadhaar ऐप आने के बाद भी PVC आधार कार्ड जरूरी है या नहीं जानिए पूरा सच
Ayushman Bharat Scam: वार्ड में मरीज, ICU का क्लेम 280 करोड़ के दावे खारिज, जांच तेज
Asia Shares Today: टैरिफ भ्रम के बीच एशियाई शेयर बाजार सतर्क, डॉलर कमजोर





