8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हैं, केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, भत्तों और पेंशन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने और फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग सरकार से की है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में सीधा और बड़ा इजाफा हो सकता है।

कर्मचारी संगठन 7 प्रतिशत वार्षिक इंक्रीमेंट और पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे हैं।

वेतन आयोग से जुड़ी मांगों पर चर्चा के लिए कर्मचारी प्रतिनिधियों की अहम बैठकों का दौर जारी है।

यदि सिफारिशें लागू होती हैं तो लाखों कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद 2026 से नया वेतन ढांचा लागू होने की संभावना मानी जा रही है।