सुबह के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी चाहिए तो चुकंदर का चीला जरूर ट्राई करें
चुकंदर से बना यह चीला शरीर के लिए फायदेमंद होता है और स्वाद में भी लाजवाब लगता
इस रेसिपी के लिए चुकंदर, बेसन, नमक, मिर्च और मसालों का उपयोग किया जाता
सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस या पीसकर उसका स्मूद पेस्ट तैयार कर लें
अब एक बाउल में बेसन और चुकंदर का पेस्ट डालकर मसाले मिलाएं और घोल तैयार करें
घोल में थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद बैटर बनाएं ताकि तवे पर आसानी से फैल सके
तवे पर हल्का तेल डालकर बैटर फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से पकाएं
गरम चीला चटनी या सॉस के साथ परोसें और हेल्दी नाश्ते का मजा लें