रांची में छोटी दुकान चलाने वाली लड़की अचानक सोशल मीडिया पर ‘बिहार की रूसी गर्ल’ बन गई।
एक मज़ाकिया वीडियो वायरल हुआ और देखते-देखते लाखों लोग उसे जानने लगे।
व्यूज़ बढ़े, फॉलोअर्स आए, लेकिन साथ में ट्रोलिंग और बेवजह की भीड़ भी बढ़ी।
लोग खाने से ज्यादा फोटो और वीडियो बनाने के लिए उसकी दुकान पर आने लगे।
कुछ लोग गलत भाषा और व्यवहार करने लगे, जिससे उसका काम करना मुश्किल हो गया।
वायरल होने की वजह से उसे मानसिक तनाव और डर का सामना करना पड़ा।
आखिरकार शांति के लिए उसने अपनी दुकान बंद करने का फैसला कर लिया।
अब वह कहती है, मुझे वायरल नहीं होना था, बस इमानदारी से अपनी दुकान चलानी थी।