अगर आप हल्का, गर्म और स्वादिष्ट कुछ पीना चाहते हैं, तो मशरूम सूप ट्राई करें
मशरूम से बना यह सूप पोषण से भरपूर होता है और हर उम्र के लोगों को पसंद आता
इसे बनाने के लिए मशरूम, प्याज, लहसुन, बटर, दूध और मसालों की जरूरत होती है
सबसे पहले मशरूम को साफ करके काट लें और बटर में प्याज-लहसुन के साथ भूनें
अब इसमें पानी या वेज स्टॉक डालकर कुछ देर पकाएं ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए
मिश्रण को ब्लेंड करें और फिर दूध या क्रीम डालकर स्मूद और क्रीमी सूप तैयार करें
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा बटर ऊपर से डाल सकते हैं
गरमागरम सूप को ब्रेड या क्रूटॉन्स के साथ सर्व करें और स्वाद का आनंद लें