अगर रोज के खाने में कुछ नया और हेल्दी जोड़ना चाहते हैं, मोरिंगा अचार ट्राई करें

सहजन से बना यह अचार पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्वाद भी शानदार देता

इस रेसिपी के लिए सहजन की फली, मसाले, नमक और सरसों के तेल की जरूरत होती

सबसे पहले सहजन को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और हल्का नमक लगाकर रख दें

अब सरसों का तेल गर्म करें, ठंडा होने पर इसमें सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं

मसाले वाले तेल में सहजन के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाकर कुछ दिन के लिए रखें

कुछ दिनों बाद अचार तैयार हो जाता है और इसका स्वाद धीरे-धीरे और बढ़ता जाता

इस अचार को खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है