कई बार जरूरी दस्तावेज संभालकर रखने के बावजूद वह कहीं खो जाता है या किसी दुर्घटना में खराब हो जाता है। अगर आपका NTA का मूल स्कोरकार्ड भी खो गया है, चोरी हो गया है या किसी वजह से नष्ट हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए NTA Duplicate Scorecard जारी कराने की प्रक्रिया बताई है। एजेंसी ने 17 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी किया है।
किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

NTA Duplicate Scorecard के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार को स्थिति के अनुसार जरूरी दस्तावेज देने होंगे। अगर स्कोरकार्ड खो गया या चोरी हो गया है, तो FIR, DDR, NCR या पुलिस में दर्ज Lost Article Report की कॉपी जमा करनी होगी। विदेश में स्कोरकार्ड खोने पर संबंधित भारतीय दूतावास या कांसुलेट से मिला प्रमाण भी स्वीकार किया जा सकता है।
इसके अलावा उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी देनी होगी। अगर मूल स्कोरकार्ड क्षतिग्रस्त है, तो उसे आवेदन के साथ जमा करना होगा। ऐसी स्थिति में FIR या DDR की जरूरत नहीं होगी। पुराने मामलों में NTA अखबार में नुकसान की सूचना प्रकाशित कराने और उसकी कटिंग भी मांग सकता है।
NTA Duplicate Scorecard के लिए कैसे करें आवेदन?
NTA के मुताबिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने तक उम्मीदवार आवेदन और दस्तावेज पोस्ट के माध्यम से Director (Examinations), National Testing Agency, Minto Road, New Delhi के पते पर भेज सकते हैं। इसके साथ सभी दस्तावेजों को एक PDF में स्कैन करके NTA के निर्धारित ईमेल पते पर भी भेजा जा सकता है। ईमेल से दस्तावेज भेजने के बाद उनकी हार्ड कॉपी 15 दिनों के भीतर पोस्ट करना जरूरी होगा।
कितनी लगेगी फीस?
NTA Duplicate Scorecard की प्रोसेसिंग फीस रिजल्ट जारी होने के बाद बीते समय के अनुसार तय की गई है। पांच साल तक के मामलों में 1,500 रुपये, पांच से दस साल तक 2,000 रुपये और दस से बीस साल तक 2,500 रुपये शुल्क है। Speed Post के लिए 200 रुपये और भारत के बाहर International Courier के लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
कितने दिन में मिलेगा डुप्लीकेट स्कोरकार्ड?

पूरी तरह भरा आवेदन और निर्धारित फीस मिलने के बाद NTA Duplicate Scorecard 15 कार्य दिवसों के भीतर जारी किया जाएगा। अगर दस्तावेज अधूरे हैं, तो NTA 10 कार्य दिवसों के भीतर इसकी जानकारी दे सकता है। सुधार के बाद आवेदन मिलने पर 15 कार्य दिवस की अवधि शुरू होगी।
डुप्लीकेट स्कोरकार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम और वर्ष, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, विषयवार अंक, परसेंटाइल और जहां लागू हो वहां ऑल इंडिया रैंक जैसी जानकारी हो सकती है। इसमें डिजिटल सिग्नेचर, यूनिक वेरिफिकेशन आईडी और QR कोड भी दिया जाएगा।
Disclaimer
यह जानकारी NTA द्वारा जारी 17 सितंबर 2026 के सार्वजनिक नोटिस में दिए गए विवरण के आधार पर तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नवीनतम नोटिस में प्रक्रिया, शुल्क, पते और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें।
Also Read
SSC GK Questions: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 जरूरी सवाल, ऐसे करें तैयारी
NIT Durgapur Placement 2026: 80 लाख का हाईएस्ट पैकेज, 77.69% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
AI Skills for Students: डिग्री के साथ ये जरूरी स्किल्स सीखें, करियर में मिलेगी बेहतर ग्रोथ





